अमित शाह ने की भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत, बोले- परिवारवादी पार्टियों को जनता की चिंता नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2024, 09:11 AM IST

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने 'वंशवादी राजनीति' व महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

Amit Shah Slams Opposition Leaders: भारतीय जनता पार्टी के 2024 के संसदीय चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में चल रही 'वंशवादी राजनीति' पर तीखा हमला किया, महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं की आलोचना की और कहा कि राज्य ने 50 वर्षों तक शरद पवार को झेला है। मंगलवार की शाम एक युवा सम्मेलन (जलगांव) और बाद में भाजपा की रैली (छत्रपति संभाजीनगर) को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा (राहुल गांधी) के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एकजुट हो गया है, जो सिर्फ वंशवादी महत्वाकांक्षाओं वाली पार्टियों का समूह है, जिसे देश में विकास या जनता की कोई चिंता नहीं है।

Amit Shah Slams Parivarvaad

परिवारवादी पार्टियों पर बरसे अमित शाह।

'राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती हैं सोनिया गांधी'

गृहमंत्री शाह ने कहा, 'इन पार्टियों में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, वे भारत के लोकतंत्र को कैसे मजबूत कर सकते हैं, इसे विकसित कर सकते हैं और इसे आगे बढ़ा सकते हैं? सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, ममता बनर्जी अपने भतीजे (अभिषेक) को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, एम.के. स्टालिन अपने बेटे (उदयनिधि) को सीएम बनाना चाहते हैं…।'

End of Feed