Bengal Chunav 2026: ‘एक बार कमल का बटन दबा दीजिए, फिर हम…’, बांकुड़ा में TMC पर जमकर बरसे अमित शाह

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बीच अमित शाह ने जंगलमहल क्षेत्र में रैलियां कर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा।

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य में सियासत अपने चरम पर पहुंच चुकी है। सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah bengal rally) ने भी राज्य के दक्षिणी हिस्सों में रैलियों के जरिए चुनावी माहौल को और तेज कर दिया है। शनिवार को अमित शाह ने अपने दौरे की शुरुआत बांकुड़ा जिले के ओंदा से की। इसके बाद गृहमंत्री दो और सभाओं को संबोधित करेंगे। उनका फोकस खासतौर पर जंगलमहल क्षेत्र पर है। जहां भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Amit Shah Bengal rally

बंगाल में अमित शाह का TMC बड़ा हमला (Photo: ANI)

अपनी सभाओं में अमित शाह ने राज्य की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में सिंडिकेट राज ने आम लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। उनका आरोप था कि सीमेंट, ईंट या अन्य जरूरी सामान लेने के लिए लोगों को सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस व्यवस्था को खत्म करने के लिए भाजपा का साथ दें। अमित शाह ने यह भी कहा कि पिछले 15 सालों में बांकुड़ा जैसे इलाकों की अनदेखी की गई है और अब इसका हिसाब लेने का समय आ गया है। उन्होंने युवाओं के पलायन और अवैध बालू खनन जैसे मुद्दों को भी उठाया। उनके मुताबिक, इन समस्याओं के कारण क्षेत्र का विकास रुक गया है।

End of Feed