Congress may release first list: महाविकास अघाड़ी में सीट बटवारे में विवाद के बीच 18 अक्टूबर को आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट..दिल्ली में 16 अक्टूबर को हुई बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा, मुंबई के बीकेसी स्थित होटल सॉफ़िटेल में महाविकास आघाडी की बैठक हुई, बैठक में संजय राउत, वर्षा गायकवाड़ , भाई जगताप, एनसीपी शरद पवार से मुंबई अद्यक्ष राखी जाधव मौजूद रहीं।
प्रतीकात्मक फोटो
सूत्रों के अनुसार मुंबई की 36 में से करीबन 30 से 32 सीटों पर सहमति बनी है कुर्ला, भायखला , अणुशक्ति नगर , बांद्रा ईस्ट , वर्सोवा आदि सीटों पर बात अटकी है।
एमवीए में मुंबई की 36 सीटों पर चर्चा हुई करीबन 90 फ़ीसदी सीट शेयरिंग का काम पूरा हुआ है, जल्द मुंबई की सीटों को लेकर मामला सुलझ जाएगा। दिल्ली में आज महाराष्ट्र कांग्रेस के अन्य बड़े नेता बैठक के लिए गए हैं परसों कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होगी।
क प्रक्रिया है स्क्रीनिंग कमिटी की आज बैठक के बाद सीईसी में चर्चा होगी और लिस्ट फ़ाइनल होगी इस बैठक में सपा नेता अबु आजमी की नाराजगी पर भी चर्चा हुई..MVA मुंबई में उन्हें (गोवंडी) एक सीट दे रही है..अब आजमी को बातचीत कर मनाने की कोशिश जारी है।
