Congress Samajwadi party Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस का बड़ा सहयोगी बनती दिख रही है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन पर तस्वीर साफ होने के बाद अब कांग्रेस-सपा गठबंधन मध्यप्रदेश में भी साथ उतरेगी। इसकी घोषणा बुधवार शाम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में की गई।
मध्य प्रदेश में भी साथ उतरेंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव
ये भी पढ़ें- Congress Lok Sabha Seat UP: उत्तर प्रदेश में किन-किन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, लिस्ट हो गई जारी
खजुराहो सीट सपा के खाते में
मध्य प्रदेश में सपा के खाते में एक सीट आएगी। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश का खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि सपा ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर किया था जिसे कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है।
यूपी के बाद एमपी की तस्वीर साफ
समाजवादी पार्टी के साथ मध्य प्रदेश में गठबंधन पर ये तस्वीर तब साफ हुई जब दोनों पार्टियों के बीच यूपी में सीट बंटवारे पर बातचीत फाइल हो गई। इससे पहले मध्य प्रदेश को लेकर कोई गठबंधन की बात सामने नहीं थी। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि समाजवादी पार्टी और अन्य 63 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसी बयान के बाद मध्य प्रदेश में भी गठबंधन फाइनल हो गया।
प्रियंका गांधी की भूमिका अहम
कहा जा रहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर जारी गतिरोध प्रियंका गांधी के कारण समाप्त हुआ है। गठबंधन टूटने की अटकलों के बीच प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की थी, जिसके बाद कांग्रेस के साथ सपा का गठबंधन फाइनल हो सका।
