यूपी उपचुनाव: इंडिया गंठबंधन के सभी उम्मीदवार साइकिल चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे, अखिलेश का ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एकजुट हैं और बड़ी जीत के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। इंडिया ब्लॉक इस उपचुनाव में जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

UP Bypolls: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि आगामी उपचुनावों में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर सभी नौ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन का फैसला किसी सीट-बंटवारे के गणित से नहीं बल्कि उसकी जीत की संभावना से होता है। अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एकजुट हैं और बड़ी जीत के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। इंडिया ब्लॉक इस उपचुनाव में जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

Akhilesh

अखिलेश यादव

उन्होंने कहा, इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर 'इंडिया ब्लॉक' का प्रत्येक कार्यकर्ता जीत के संकल्प के साथ नई ऊर्जा से भर गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव देश के संविधान की रक्षा, शांति और पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के सम्मान के लिए लड़ा जाएगा।

End of Feed