कांग्रेस और सपा की लड़ाई संयोग या प्रयोग? समझिए अखिलेश यादव का सियासी गुणा-गणित

Samajwadi Party Vs Congress: क्षेत्रीय दलों को न जाने क्यों, मगर कांग्रेस से कुछ ज्यादा ही दिक्कत है। पहले तृणमूल कांग्रेस, फिर आम आमदी पार्टी और अब समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ खुलकर भड़ास निकालनी शुरू कर दी है। अखिलेश यादव के लिए ये संयोग है या फिर उनका कोई सियासी प्रयोग है।

Akhilesh Yadav News: विपक्षी गठबंधन इंडिया में बीते कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हम साथ-साथ है के दावे करने वाली गठबंधन में सहयोगी पार्टियां और उनके नेता इन दिनों एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम अखिलेश यादव और उनकी पार्टी सपा का है, जिन्होंने कांग्रेस से खुलकर जंग छेड़ दी है। उन्हें अब गठबंधन से कोई लेना देना नहीं है। वो अपने इस सख्त लहजे के लिए कांग्रेस के धोखे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, मगर सवाल यही है कि क्या कांग्रेस और सपा के बीच की ये लड़ाई महज संयोग है या प्रयोग है।

Akhilsh Yadav Vs Rahul Gandhi Real Reason Behind Conflict

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से लड़ाई को क्यों दी तूल? समझिए वजह।

अखिलेश-राहुल की लड़ाई के पीछे की क्या है असल वजह

अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया और सीट बंटवारे के मुद्दे पर पलटी मार दी। यहीं से मनमुटाव बढ़ गया और अखिलेश ने कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को चिरकुट नेता करार दिया था। न जाने क्यों, मगर कांग्रेस से क्षेत्रीय दलों को कुछ ज्यादा ही दिक्कत है। पहले तृणमूल कांग्रेस, फिर आम आमदी पार्टी और अब समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ खुलकर भड़ास निकालनी शुरू कर दी। अब तो अखिलेश खुलकर कांग्रेस को भला-बुरा कह रहे हैं। अब जाति जनगणना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। सपा सुप्रीमो ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस पार्टी ही है जिसने आजादी के बाद जातीय जनगणना नहीं कराई।

End of Feed