कांग्रेस छोड़ते ही महाराष्ट्र के इन नेताओं के आए 'अच्छे दिन', राज्यसभा चुनाव के लिए 6 ने भरा नामांकन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2024, 05:42 PM IST

Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव के लिए अशोक चव्हाण, मिलिंद देवरा सहित छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। कांग्रेस छोड़ते ही चव्हाण और देवरा के लिए अच्छे दिन आ गए हैं। महाराष्ट्र से राज्यसभा की छह सीट पर चुनाव होने हैं क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव 27 फरवरी को होने हैं।

Maharashtra Politics: सियासत में कभी भी कुछ भी हो सकता है और जब बात महाराष्ट्र के राजनीति की हो, तो यहां एक झटके में सारा खेल पलट जाता है। कांग्रेस में रहते हुए जिन दो नेताओं को कुछ भी हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था, पार्टी को अलविदा कहते ही उनकी सियासी किस्मत फिर चमक उठी है। यहां हम अशोक चव्हाण और मिलिंद देवरा की बात कर रहे हैं। चव्हाण और देवरा सहित छह उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र में छह सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए हैं।

Ashok Chavan And Milind Deora Rajya Sabha Chunav

मिलिंद देवरा और अशोक चव्हाण ने भरा नामांकन।

कांग्रेस छोड़ते ही राज्यसभा पहुंचेंगे देवरा और चव्हाण!

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के तहत महाराष्ट्र की सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया जिनमें कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुए अशोक चव्हाण और मिलिंद देवरा भी शामिल हैं। महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव निर्विरोध होने की उम्मीद है क्योंकि विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस के पास अपने-अपने उम्मीदवारों को उच्च सदन में भेजने के लिए पर्याप्त संख्याबल है।

End of Feed