'आधुनिक युग के डायर-कर्जन बंगाल को रिमोट से चलाने की कोशिश में...'; अभिषेक बनर्जी ने बोला भाजपा पर हमला

अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को महिलाओं के लिए बड़ी मदद बताते हुए कहा कि हर महीने करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह अपने शासित राज्यों में ऐसी योजनाएं लागू करे।

पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं अब टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी की तुलना जनरल डायर और लॉर्ड कर्जन से की। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज 'मॉडर्न डे डायर और कर्ज़न' दिल्ली में बैठे हैं और बंगाल को रिमोट कंट्रोल से चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि राज्य की जनता किसी भी सूरत में दिल्ली के इशारों पर नहीं चलेगी।

Abhishek Banerjee

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी। तस्वीर-PTI

हुगली के सप्तग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने बंगाल की जनता के “अदम्य साहस” का जिक्र किया और कहा कि अंग्रेजों को भी इसी जज्बे के आगे झुकना पड़ा था। उन्होंने कहा कि बंगाल कभी भी किसी 'दिल्ली के जमींदार' के दबाव में नहीं आएगा।

End of Feed