AAP Candidate List: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने की 7 उम्मीदवारों की घोषणा, इन सीटों पर खेला दांव

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 25, 2024, 08:00 PM IST

AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पुलवामा से फैयाज अहमद सोफी, राजपोरा से मुद्दसिर हसन और देवसर से शेख फिदा हुसैन को मैदान में उतारा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में अकेले मैदान में है आप
  • आप ने प्रचारकों की लिस्ट की जारी
  • आप ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप ने अपनी पहली लिस्ट में सात सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे - 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

End of Feed