हरियाणा चुनाव: AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, BJP से आए पूर्व मंत्री छत्रपाल को भी टिकट

पार्टी ने मंगलवार को पहले नौ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इसके बाद देर रात 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई। दोनों सूचियों में आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता का नाम नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आप 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की
  • पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से टिकट दिया गया
  • एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए

AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से टिकट दिया गया है। वह एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे। ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कोई सहमति न बन पाने के कारण अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने मंगलवार को पहले नौ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इसके बाद देर रात 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई। दोनों सूचियों में आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता का नाम नहीं है।

AAP list

आप उम्मीदवारों की सूची जारी

अब तक 40 सीटों उम्मीदवारों की घोषणा

पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से अब तक 40 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। अपनी तीसरी सूची में, आप ने गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ प्रवीण गुसखानी को मैदान में उतारा है। सूची में शामिल अन्य नेताओं में रादौर से भीम सिंह राठी, नीलोखेड़ी से अमर सिंह, इसराना से अमित कुमार, राई से राजेश सरोहा, खरखौदा से मंजीत फरमाना, कलानौर से नरेश बागरी, झज्जर से महेंद्र दहिया, अटेली से सुनील राव, रेवाड़ी से सतीश यादव और हथीन से राजेंद्र रावत शामिल हैं।

End of Feed