चंदे में 189 करोड़ रुपए पा गए 26 क्षेत्रीय दलः 85% रकम पांच पार्टियों को, TRS-AAP हुईं सबसे मालामाल- ADR

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 24, 2023, 06:43 PM IST

एडीआर रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान क्षेत्रीय दलों की ओर से चंदे के बारे में चुनाव आयोग (ईसी) के सामने पेश की गई जानकारी का जिक्र किया गया है।

हिंदुस्तान के 26 क्षेत्रीय दलों को चंदों में 189 करोड़ रुपए हासिल हुए हैं। कुल रकम का 85 फीसदी हिस्सा पांच पार्टियों के पास गया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाता रखने वाले जनता दल (यूनाइटेड) यानी जद(यू) और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) मालामाल हुईं। ये जानकारियां सोमवार (24 अप्रैल, 2023) को एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की ओर से दी गईं।

aap trs adr

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और टीआरएस के नेता केसीआर। (फाइल)

एडीआर रिपोर्ट के हवाले से इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि साल 2021-22 में इन 26 क्षेत्रीय दलों को 189 करोड़ रुपये चंदे के रूप में हासिल हुए, जिसमें से 85% रकम पांच क्षेत्रीय दलों को मिली और उनमें जद(यू), सपा आदि हैं।

End of Feed