WHO Internship 2026: यदि आप चिकित्सा, विज्ञान या डेटा विश्लेषण के क्षेत्र में ग्रेजुएट हैं विश्व स्तर पर स्वास्थ्य नीतियों को बेहद करीब से जानना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) द्वारा 'हेल्थ इमरजेंसी इंटर्नशिप-2026' के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को महामारी नियंत्रण, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा रणनीतियों, डेटा एनालिसिस और रिपोर्ट तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देना है। यह पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। आइए आपको इस इंटर्नशिप के बारे में विस्तार से बताएं।
WHO Internship 2026 (Photo - AI)
इंटर्नशिप की अवधि और महत्वपूर्ण तारीखें
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 1 अगस्त 2026 |
| इंटर्नशिप की शुरुआत | 5 अक्टूबर 2026 |
| इंटर्नशिप की समाप्ति | 19 मार्च 2027 |
| कुल अवधि | 24 सप्ताह (लगभग 6 महीने) |
क्या है इंटर्नशिप की एलिजिबिलिटी
- इंटर्नशिप के लिए आवेदक की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट की डिग्री पूरी हो।
- उम्मीदवार वर्तमान में मेडिसिन, बायोलॉजी, बायोइनफॉर्मेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, वायरोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस, स्टैटिस्टिक्स, या पब्लिक हेल्थ जैसे विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप में युवाओं को हर महीने मिलेंगे 9,000 रुपये और मुफ्त बीमा, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
आवश्यक कौशल और अनुभव
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए डब्ल्यूएचओ (WHO) ने विशेष कौशल और व्यावहारिक ज्ञान की शर्तें भी रखी हैं, जो इस प्रकार है -
कम्युनिकेशन और टीमवर्क: उम्मीदवारों के पास बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए और अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दृष्टिकोण होना चाहिए।
कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान: एमएस वर्ड, एक्सेल और पावरप्वाइंट जैसी सामान्य तकनीकों का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। यदि आवेदक को डेटा एनालिसिस और स्टैटिस्टिकल सॉफ्टवेयर की जानकारी है, तो उन्हें चयन प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
भाषाई ज्ञान: अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ होना अनिवार्य है। इसके अलावा यदि उम्मीदवार को फ्रेंच या संयुक्त राष्ट्र (UN) की किसी अन्य आधिकारिक भाषा का ज्ञान है, तो उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।
स्टाइपेंड और अन्य लाभ
मासिक भत्ता: जिनेवा में इंटर्नशिप के दौरान रहने और खाने के खर्च के लिए प्रति माह 739 स्विस फ्रैंक से लेकर 1,680 स्विस फ्रैंक तक का लिविंग अलाउंस दिया जाएगा। यह राशि उम्मीदवार की स्थिति और निवास स्थान पर निर्भर करेगी।
लंच वाउचर: वर्किंग डे के लिए 20 स्विस फ्रैंक का लंच वाउचर मिलेगा।
स्वास्थ्य सुरक्षा: सभी इंटर्न्स को काम के दौरान दुर्घटना और मेडिकल इंश्योरेंस की पूरी सुविधा दी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर अपनी प्रोफाइल पूरी कर सकते हैं और आवेदन जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2026 है, इसलिए समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1 - आवेदन के लिए उम्मीदवार careers.who.int पर जाएं।
स्टेप 2 - उसके बाद Internship - Health Emergencies के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब दिए गए एप्लाई के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - दिए गए 'न्यू यूजर' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब, आवश्यक मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 6 - लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 7 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 8 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
उम्मीदवार अपने फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें। ताकि भविष्य में इसकी आवश्यकता पड़ने पर आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
