एजुकेशन

15 से अधिक एक्सप्रेस-वे और 2000 किमी का जाल; जानें किस राज्य को कहा जाता है 'एक्सप्रेस-वे हब'

Expressway Hub of India: भारत के सड़क नेटवर्क को बेहतरीन करने के लिए लगातार एक्सप्रेस-वे का विकास किया जा रहा है। नए परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य को एक्सप्रेस-वे हब के नाम से जाना जाता है। आइए आपको इस राज्य के बारे में बताएं।

Image

किस राज्य को कहा जाता है 'एक्सप्रेस-वे हब'

Expressway Hub of India: भारत के सड़क नेटवर्क को बेहतर और वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए लगातार सरकार द्वारा एक्सप्रेस-वे का विकास किया जा रहा है। इस समय भारत में दर्जनों एक्सप्रेस-वे का निर्माण जारी है। कुछ के आधे हिस्से को जनता के लिए खोल दिया गया है तो वहीं कुछ एक्सप्रसे-वे पर गाड़ियां तेजी से दौड़ रही है। इस बीच क्या जानते हैं एक राज्य एक्सप्रेस-वे के मामले में अव्वल नंबर है। इस राज्य में एक्सप्रेस-वे कि संख्या अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। यह कहना गलत नहीं होगा कि देश का एक राज्य एक्सप्रेस-वे हब बनकर उभर रहा है। न केवल चालू एक्सप्रेस-वे की संख्या बल्कि निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे की संख्या भी इस राज्य में अन्यों की तुलना में अधिक है। आइए आपको देश के उस राज्य के बारे में बताएं, जिसे 'एक्सप्रेस-वे हब' के नाम से जाना जाता है।

एक्सप्रेस-वे हब देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य

देश का चौथा सबसे बड़े और सबसे अधिक जिले वाले राज्य उत्तर प्रदेश को ही एक्सप्रेस-वे स्टेट और एक्सप्रेस-वे हब के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यूपी ने देश के कुल एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का करीब 42 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम कर लिया है।

यूपी में कितने एक्सप्रेस-वे है?

उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक एक्सप्रस-वे मौजूद हैं। इसमें से 7 एक्सप्रेस-वे जनता के लिए चालू हैं, जबकि शे। बचे हुए एक्सप्रेस-वे निर्माणधीन है। कुछ आधे बनकर तैयार हो गए हैं तो वहीं कुछ का काम पूरा होने वाला है। यूपी अकेला ऐसा राज्य है, जहां 2 हजार किलोमीटर से अधिक की एक्सप्रेस-वे नेटवर्क की योजनाओं पर काम चल रहा है। यह केवल यूपी की राजधानी और प्रमुख शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्रों को भी जोड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे की लिस्ट

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (341 km)
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (302 km)
  • यमुना एक्सप्रेस-वे (165 km)
  • इलाहाबाद बाईपास एक्सप्रेस-वे
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (96 km)
  • नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे
  • बेलघोरिया एक्सप्रेस-वे

निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे की लिस्ट

  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे
  • गंगा एक्सप्रेस-वे
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे
  • अपर गंगा कैनाल एक्सप्रेस-वे
  • विंध्य एक्सप्रेस-वे
  • गाजियाबाद कानपुर एक्सप्रेस-वे
  • गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे
  • गाजीपुर बलिया मांझी घाट एक्सप्रेस-वे
  • गोरखपुर शामली एक्सप्रेस-वे
  • आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे
उत्तर प्रदेश 2026 यानी इस साल 3 एक्सप्रेस-वे जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे, गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस-वे और वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जा सकता है।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article