Advanced English Learning: जब भी हम अंग्रेजी का शब्द 'August' सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले साल का आठवां महीना यानी अगस्त आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब इस शब्द का प्रयोग किसी वाक्य में 'August Company' या किसी व्यक्ति के विशेषण के रूप में किया जाता है, तो इसका कैलेंडर के महीने या समय से कोई लेना-देना नहीं होता? ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर इस शब्द का अर्थ किसी महीने या कॉर्पोरेट की किसी कंपनी से संबंधित नहीं है तो आखिर इसका अर्थ सही मायने में है क्या?
'August Company' का क्या अर्थ है (Photo - AI/Newsroom Verified)
अंग्रेजी भाषा में 'अगस्त कंपनी' एक बेहद सम्मानित और क्लासिक मुहावरा (Idiom/Phrase) है, जिसका उपयोग समाज के प्रतिष्ठित, आदरणीय, ज्ञानी और उच्च पद पर आसीन लोगों की उपस्थिति या उनकी मंडली को दर्शाने के लिए किया जाता है। आइए इस फीचर लेख में समझते हैं कि इस अनूठी टर्म का सही अर्थ, इतिहास और इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 'Egg on My Face' इंग्लिश इडियम का क्या अर्थ है, जानें कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल
'August' शब्द का वास्तविक अर्थ
अंग्रेजी में 'August' शब्द के मुख्य रूप से दो रूप और उच्चारण होते हैं। जी हां, जब इसे संज्ञा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह 'अगस्त' महीना होता है। वहीं जब इसे शब्द का इस्तेमाल एडजेक्टिव के रूप में किया जाता है, तो इसका उच्चारण 'ऑगस्ट' (aw-GUST) होता है। यहां इसका अर्थ होता है— महान, राजसी, प्रतिष्ठित, आदरणीय, या प्रभावशाली। यह शब्द मूल रूप से लैटिन भाषा के 'Augustus' से आया है, जिसका अर्थ होता है 'पवित्र', 'महान' या 'पूजनीय'। प्राचीन रोम के पहले सम्राट 'सीजर ऑगस्टस' (Caesar Augustus) के नाम पर ही इस शब्द को सर्वोच्च सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना गया।
'August Company' का अर्थ और संदर्भ
जब 'August' के आगे 'Company' जोड़ दिया जाता है, तो इसका अर्थ बनता है— "प्रतिष्ठित, विद्वान या समाज के उच्च सम्मानित लोगों का समूह/संगत।" उदाहरण के अनुसार समझे तो यदि आप किसी ऐसे कार्यक्रम में हैं जहां देश के बड़े वैज्ञानिक, लेखक, राष्ट्रपति या उद्योगपति मौजूद हैं, तो आप कह सकते हैं कि "I am honored to be in such august company" (मुझे इतने प्रतिष्ठित लोगों के बीच उपस्थित होकर गर्व महसूस हो रहा है)। यहां 'Company' का मतलब कोई बिजनेस फर्म या कॉर्पोरेट कंपनी नहीं है, बल्कि 'साथ' या 'मंडली' है।
'August Company' का वाक्यों में प्रयोग
अगस्क कंपनी का अर्थ जानने के बाद आइए उदाहरण के साथ जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कब, कहां और किन परिस्थियों में किया जा सकता है।
"It is a privilege to address such an august company of scholars today." (आज विद्वानों की इतनी आदरणीय मंडली को संबोधित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।)
"Thank you for inviting me to your event; I feel deeply humbled to be in this august company." (मुझे अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद; इतने महान लोगों के बीच होकर मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।)
"It is an absolute honor for me to speak in front of such an august company today." (आज इतने प्रतिष्ठित लोगों के सामने बोलना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है।)
"The seminar brought together an august company of researchers and professors from around the globe." (इस संगोष्ठी में दुनिया भर के शोधकर्ताओं और प्रोफेसरों की एक विद्वान मंडली को एक साथ लाया गया।)
"Finding myself seated among such an august company of industry leaders was both humbling and inspiring." (उद्योग जगत के ऐसे दिग्गज और सम्मानित लोगों के बीच खुद को बैठा पाना मेरे लिए विनम्र और प्रेरणादायक दोनों था।)
"The royal banquet was attended by an august company of diplomats and foreign dignitaries." (शाही भोज में राजनयिकों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की एक आदरणीय मंडली ने शिरकत की।)
"Poets and writers of great renown gathered in this august company to celebrate literature." (साहित्य का जश्न मनाने के लिए महान ख्याति प्राप्त कवि और लेखक इस प्रतिष्ठित मंडली में एकत्र हुए।)
"I would like to welcome our chief guest and this august company to our annual Founder's Day celebration." (मैं अपने मुख्य अतिथि और इस प्रतिष्ठित सभा का हमारे वार्षिक संस्थापकों के दिवस समारोह में स्वागत करना चाहूंगा।)
"Receiving this award in such an august company makes the achievement even more special." (इतने महान और प्रतिष्ठित लोगों के बीच यह पुरस्कार प्राप्त करना इस उपलब्धि को और भी खास बना देता है।)
"The case was reviewed by an august company of legal experts and supreme judges." (इस मामले की समीक्षा कानूनी विशेषज्ञों और सर्वोच्च न्यायाधीशों की एक प्रतिष्ठित परिषद द्वारा की गई।)
"Decisions of this magnitude require the collective wisdom of an august company like our board members." (इतने बड़े पैमाने के निर्णयों के लिए हमारे बोर्ड के सदस्यों जैसी प्रतिष्ठित मंडली की सामूहिक बुद्धिमत्ता की आवश्यकता होती है।)
"Delegates from various nations formed an august company to discuss global climate policies." (वैश्विक जलवायु नीतियों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने एक प्रतिष्ठित सभा का गठन किया।)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या है बाल्कन क्षेत्र? जानिए क्यों UPSC परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है यह हिस्सा
इस वाक्यांश का उपयोग कब और कैसे करें?
इस शब्द का इस्तेमाल मुख्य रूप से फॉर्मल स्पीच, इंटरव्यू, एंकरिंग, लेखों या वरिष्ठ हस्तियों का वोट ऑफ थैंक्स करते समय किया जाता है। बता दें कि परिस्थितियों के अनुसार, आप 'August Company' की जगह Distinguished Gathering, Esteemed Group, Illustrious Presence,या Honored Guests जैसे शब्दों का भी प्रयोग कर सकते हैं।
