एजुकेशन

Summer Vacation in West Bengal: पश्चिम बंगाल में शुरू हुईं गर्मी की छुट्टियां, जानें कब तक रहेंगी समर वेकेशन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 6, 2023, 01:34 PM IST

West Bengal Schools Summer Vacation 2023: गर्मी के चलते बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां होना शुरू हो गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुकी हैं। जानें पश्चिम बंगाल में स्कूलों में कब तक रहेंगी समर वेकेशन।

Image

Summer Vacation in West Bengal

West Bengal Schools Summer Vacation 2023: गर्मियों की छुट्टियों यानी समर वेकेशन का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पैरेंट्स भी बच्चों के समर वेकेशन का इंतजार करते हैं क्योंकि वे उसी हिसाब से अपनी छुट्टियां प्लान करते हैं। देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के चलते बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां होना शुरू हो गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुकी हैं।

West Bengal Summer Vacation 2023

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने गर्मी को देखते हुए इस बार पहले ही छुट्टी घोषित कर दी थीं। पश्चिम बंगाल में पहले 24 मई से गर्मी की छुट्टियां प्लान की गई थी लेकिन बढ़ते तापमान की वजह से 2 मई से ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा की गई। बढ़ती गर्मी के चलते पश्चिम बंगाल में स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां समय से पहले कर दी गई हैं।

Statewise Summer Vacation

दिल्ली के छात्रों को छुट्टी का इंतजार है और ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन आम तौर पर 10 मई को शुरू हो जाते हैं। ओडिशा में गर्मी की छुट्‌टी 5 मई से 18 जून तक रहेगी। वहीं महाराष्ट्र के प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 21 अप्रैल से 15 जून तक रहेंगी। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी 40 दिन की होगी। कैलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 21 मई से 30 जून तक होगा।

Himachal Pradesh Summer Vacation

पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र के बाद हिमााचल प्रदेश ने भी समय वेकेशन की डेट अनाउंस कर दी है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों (Summer Closing Schools) के लिए 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिनों के लिए छुट्टियां होंगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article