एजुकेशन

WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन के 444 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन

WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के कुल 444 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करें।

Image

WCL Recruitment 2026 (Photo - AI)

WCL Recruitment 2026: कोल इंडिया की सबसिडरी कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार (Mining Sirdar) और असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के कुल 444 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जिसके अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत माइनिंग सरदार (टी एंड एस ग्रेड-सी) के 220 पद और असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के 224 पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को westerncoal.in पर जाना होगा और ईमेल, मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

क्या है भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक तय की गई है, जबकि आवेदन की शुरुआत 20 जुलाई 2026 से हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम डेट का इंतजार करने बजाए समय रहते प्रक्रिया पूरी करे।

पात्रता, आयु सीमा और सैलरी

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी।

बात करें भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की तो माइनिंग सरदार पद के लिए उम्मीदवार के पास डीजीएमएस (DGMS) द्वारा जारी माइनिंग सरदार प्रमाण पत्र, वैध गैस टेस्टिंग और फर्स्ट-एड सर्टिफिकेट के साथ 3 साल का अनुभव होना चाहिए, या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और ओवरमैन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य ह। वहीं, असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा और वैध इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले WCL की आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर करियर सेक्शन के अंतर्गत WCL Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपनी प्रारंभिक जानकारी दर्ज करें और लॉगिन आईडी बनाएं।

स्टेप 4 - अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें।

स्टेप 5 - फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड) से शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7- फॉर्म सबमिट करने के बाद अंतिम आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती से संबंधित अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article