WBJEE Result 2024: पश्चिम बंगाल जेईई का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

West Bengal WBJEE Result 2024: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आज यानी 6 जून 2024 को पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) का रिजल्ट जारी होने वाला है। जो छात्र पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड जानने लिए WBJEEB के आधिकारिक पोर्टल, wbjeeb.nic.in पर जाएं।

West Bengal WBJEE Result 2024: पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन का इंतजार खत्म होने वाला है। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आज यानी 6 जून 2024 को पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) का रिजल्ट जारी होने वाला है। बता दें कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा की फाइनल आंसर की 5 जून को जारी हो चुकी है। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

WBJEE Result 2024

WBJEE Result 2024

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की तरफ से WBJEE परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को किया था। इसके बाद बोर्ड ने मॉडल आंसर-की 7 मई को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 9 मई तक आमंत्रित किया था। रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे तक हो सकती है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed