WBJEE Result 2024 Declared: जारी हुआ पश्चिम बंगाल जेईई एग्जाम का रिजल्ट, wbjeeb.nic.in पर डायरेक्ट करें चेक

West Bengal JEE Scorecard WBJEE Result 2024 Declared: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन के लिए इस रिजल्ट का इंतजार हजारों छात्रों को था। WBJEE परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को किया गया था। छात्र स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट, wbjeeb.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

West Bengal JEE Scorecard WBJEE Result 2024 Declared: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आज यानी 6 जून 2024 को पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन के लिए इस रिजल्ट का इंतजार हजारों छात्रों को था। बता दें कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा की फाइनल आंसर की 5 जून को जारी हो चुकी है। अब छात्रों का रिजल्ट का जारी किया गया है। छात्र स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट, wbjeeb.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

WBJEE Result Declared

WBJEE 2024 Result Declared

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशंस बोर्ड (WBJEEB) की तरफ से WBJEE परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को किया गया था। इसके बाद फाइनल आंसर की 5 जून को जारी हुआ। रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे तक होने की जानकारी दी गई थी। अब रिजल्ट और रैंक कार्ड जारी कर दिया गया है।

End of Feed