West Bengal 10th, 12th Results 2026 Kab Aayega: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी से मार्च के बीच 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें लाखों छात्रों ने आवेदन किया था, जो परीक्षा में शामिल हुए थे। WBBSE बोर्ड परीक्षा का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। फिलहाल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
WBBSE 10th, 12th Results 2026 Kab Aayega
कब हुई थी पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड परीक्षा
पश्चिम बंगाल 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में 9,71,340 से अधिक छात्र शामिल हुए थे। यह सभी इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
कब हुई थी पश्चिम बंगाल 12वीं की बोर्ड परीक्षा
पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 12 से 27 फरवरी 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में सभी स्ट्रीम में 7.10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। जो 12वीं यानी WBBSE HS 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
क्या है पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स
पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि उन्हें हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। किसी भी विषय में इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र उस विषय में फेल माने जाएंगे। लेकिन उन्हें साल बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल बोर्ड का रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड
- पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर क्लिक करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना है।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
- छात्र उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल है। ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से दी जाएगी।
