एजुकेशन

WBBSE Madhyamik Result 2023 Date: 19 मई को आएगा बंगाल बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 15, 2023, 06:01 PM IST

WBBSE Madhyamik Result 2023 Date: WBBSE 10वीं के नतीजे सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे, लेकिन पश्चिम बंगाल मध्यमिक रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स - wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर दोपहर 12 बजे एक्टिव हो जाएगा।

Image

WBBSE Madhyamik Result 2023 Date: 19 मई को आएगा बंगाल बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट।

WBBSE Madhyamik Result 2023 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education), WBBSE माध्यमिक परिणाम (WBBSE 10th Result 2023) 2023 की तारीख की पुष्टि कर दी गई है। पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट (WBBSE Madhyamik Result 2023 Date) 19 मई, 2023 को घोषित किया जाएगा। 10वीं कक्षा का रिजल्ट (WBBSE 10th Class Result 2023) घोषित होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। .

पश्चिम बंगाल मध्यमिक बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, WB 10वीं के परिणाम 19 मई, 2023 को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट लिंक दोपहर 12 बजे के आसपास एक्टिव हो जाएगा। परिणाम WBBSE के अध्यक्ष रामानुज गांगुली घोषित करेंगे।

wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जारी होगा रिजल्ट

WBBSE 10वीं के नतीजे सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे, लेकिन पश्चिम बंगाल मध्यमिक रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स - wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर दोपहर 12 बजे एक्टिव हो जाएगा। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को अपने WBBSE कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल दर्ज करने की आवश्यकता होगी।

WBBSE ने 23 फरवरी, 2023 से 4 मार्च, 2023 तक पश्चिम बंगाल कक्षा 10 परीक्षा 2023 का आयोजन किया। इस हफ्ते लगभग 7 लाख उम्मीदवारों का परिणाम घोषित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल परिणाम 2023 के लेटेस्ट अपडेट के लिए आप - wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर विजिट करते रहें।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article