एजुकेशन

VITEEE Result 2023: घोषित हुए VIT इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट, यह रहा डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 26, 2023, 10:10 AM IST

VITEEE Result 2023 Direct Link active at www.viteee.vit.ac.in: VIT इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, VITEEE परिणाम 2023 जारी कर दिया गया है। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने आधिकारिक वेबसाइट- viteee.vit.ac.in पर VITEEE रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

VIT इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट

VIT Engineering Entrance Examination, VITEEE Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने आधिकारिक वेबसाइट- viteee.vit.ac.in पर VITEEE रिजल्ट जारी किया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देख सकते हैं। पोर्टल का उपयोग करने के लिए, छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

जिन छात्रों ने वीआईटीईईई 2023 में सफलता हासिल की है, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। VITEEE काउंसलिंग 2023 को 26 अप्रैल से 14 जून, 2023 तक अस्थायी रूप से निर्धारित किया गया है। VIT जल्द ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

VITEEE Result 2023: ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर VITEEE 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
  • अपना पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
  • रिजल्ट को एक्सेस करें और इसे डाउनलोड करें, और प्रिंटआउट ले लें।

VITEEE Result 2023 Direct linkइंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2023 के नतीजे आने के बाद जल्द ही VITEEE काउंसलिंग 2023 प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। VIT entrance exam में पांच सेक्शन शामिल थे। गणित में 40 प्रश्न थे। फिजिक्स और केमिस्ट्री में 35-35 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है और गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article