चल वैजयन्ती इंटर कॉलेज डिबेट में वेंकटेश्वर कॉलेज ने मारी बाजी, छात्रों ने मीडिया पर रखे विचार

डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में 'संवाद' वाद विवाद समिति द्वारा चल वैजयन्ती इंटर कॉलेज प्रतियोगिता आयोजित की गई। मीडिया प्रोपगेंडा का पर्याय विषय पर 23 कॉलेजों के 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की तनुश्री जोशी और शांभवी ने इसमें पहला पुरस्कार जीता। प्रिंसिपल प्रो. सदानंद प्रसाद और अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी भेंट की।

डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में चल वैजयन्ती इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मीडिया प्रोपगेंडा का पर्याय विषय पर कॉलेज की 'संवाद' वाद विवाद समिति ने इसका आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 23 कॉलेजों के कुल 46 प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। चल वैजयन्ती प्रतियोगिता में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की तनुश्री जोशी और शांभवी ने पहला पुरस्कार जीता। दूसरे नंबर पर रामजस कॉलेज के श्वेतांक और खुशबू रहे और तीसरा पुरस्कार शहीद भगत सिंह कॉलेज के आदित्य शर्मा व रौनक दीक्षित ने हासिल किया।

Chal Baijanti Inter College Debate

मंच पर मौजूद प्रोफेसर और विजेता

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. सदानंद प्रसाद, संवाद समिति संयोजक प्रो. बिजेंद्र कुमार और अतिथियों ने विजेताओं को चल वैजयन्ती ट्रॉफी भेंट की। संवाद वाद विवाद समिति की सह-संयोजक दिलजीत कौर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जब इस कॉलेज की स्थापना हुई है, तब से यह वाद विवाद प्रतियोगिता चली आ रही है और यह दिल्ली विश्वविद्यालय में काफी प्रतिष्ठित वाद विवाद प्रतियोगिता है।

End of Feed