Uttarakhand Holiday list 2026: उत्तराखंड में ऐसा रहेगा स्कूल की छुट्टियों का शेड्यूल, मार्च में सबसे ज्यादा छुट्टियां

Uttarakhand school calendar 2026 : उत्तराखंड के स्कूली छात्र-छात्राओं को 2026 के स्कूलों की छुट्टियों का इंतजार है। ऐसे में राज्य की सिलसिलेवार छुट्टियों की एक लिस्ट जारी हुई है, जिसमें मार्च के महीने में सबसे ज्यादा छुट्टियां दी गई हैं।

Uttarakhand School Holiday list: उत्तराखंड में 2026 में स्कूलों की छुट्टियों का बच्चों और पेरेंट्स दोनों को ही बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब जारी कैलेंडर के मुताबिक, राज्य के स्कूलों में आने वाले साल में काफी छुट्टियां मिलने वाली हैं। अगले साल के कैलेंडर में 22 सरकारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। हालांकि अभी 2026 की छुट्टियों के लिए आधिकारिक कैलेंडर जारी होना बाकी है। लेकिन आने वाले साल में छुट्टियों को लेकर एक वार्षिक छुट्टी कैलेंडर जारी हुआ है।

Uttarakhand School Holiday 2026

Uttarakhand School Holiday 2026

2026 की छुट्टियों का कैलेंडर : 2026 School Holidays Calendar

साल 2026 की वार्षिक छुट्टियों का ये कैलेंडर पिथौरागढ़ केंद्रीय विद्यालय द्वारा जारी किया गया है, जिसमें जनवरी के महीने में सिर्फ एक ही छुट्टी रहने वाली है। फरवरी के महीने में कोई भी छुट्टी नहीं रहेगी। इसके साथ ही मार्च महीने में होली, जमात उल विदा और ईद के साथ-साथ राम नवमी और महावीर जयंती की छुट्टी मिलेगी। अप्रैल के महीने में 3 अप्रैल के दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी।

End of Feed