Uttarakhand Free Tablet Scheme: उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट, CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

Uttarakhand Class 10th 12th Free Tablet Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके लिए छात्रों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि डाली जाएगी।

Uttarakhand Class 10th 12th Free Tablet Scheme: उत्तराखंड में पढ़ रहे 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (Uttarakhand Free Tablet Yojana) खुशखबरी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके लिए छात्रों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित ’मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में राज्यभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान यह घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Uttarakhand Class 10th 12th Scheme

Uttarakhand Class 10th 12th Scheme: उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों के विचारों, सुझावों और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर उनके विजन को जाना और कहा कि युवाओं से प्राप्त उपयोगी व व्यावहारिक सुझावों को राज्य सरकार की योजनाओं तथा नीति-निर्धारण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

End of Feed