Agniveer Recruitment 2023: सेना में जाने के लिए 26 नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, यहां जानें रैली का पूरा शेड्यूल

Agniveer Recruitment Kotdwar 2023: सेना में भर्ती की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। कोटद्वार में सात जिलों की 61 तहसीलों के अग्निवीरों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में हो चुकी है।

Agniveer Recruitment Kotdwar 2023: सेना में भर्ती की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। समय समय पर सेना की भर्ती रैली आयोजित की जाती हैं और जल्द ही उत्तराखंड में भर्ती रैली आयोजित होने वाली है। उत्तराखंड के कोटद्वार में सात जिलों की 61 तहसीलों के अग्निवीरों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में हो चुकी है। जानें इस भर्ती रैली का क्या है शेड्यूल-

Indian Army Agniveer Recruitment 2023

Indian Army Agniveer Recruitment 2023

बता दें कि कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में भर्ती से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में सेना के भर्ती अधिकारी परितोष मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों से बात की और व्यवस्थाएं जांचीं।

End of Feed