एजुकेशन

BSEB Bihar STET DELED Result 2023: जारी हुई बिहार एसटीईटी व डीएलएड रिजल्ट की वेब कॉपी, इस लिंक से करें डाउनलोड

BSEB Bihar STET DELED Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने शिक्षक पात्रता परीक्षा व डीएलएड फेज का रिजल्ट जारी करने के बाद दोनों परीक्षाओं का वेब कॉपी साइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar STET DELED Result 2023: यहां देखें बिहार एसटीईटी डीएलएड रिजल्ट की वेब कॉपी

BSEB Bihar STET DELED Result 2023: बिहार एसटीईटी व डीएलएड फेज 2 के परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने हाल ही में शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) व डीएलएड फेज 2 परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अहम नोटिस जारी किया है। इस बार बिहार एसटीईटी का परीक्षाफल 3 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। वहीं डीएलएड फेज 2 पाठ्यक्रम के परिणाम 14 सितंबर को घोषित किया गया था। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट की वेब कॉपी दोबारा साइट पर अपलोड कर दी गई है।

बता दें यह वेब कॉपी बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा शिक्षक नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए मान्य होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी वेब कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar STET Web Copy 2023 Download

  1. BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BSEB Bihar STET, DELED Result 2023 Web Copy Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशव नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. वेब कॉपी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस बार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 4 सितंबर से 15 सितंबर 2023 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। वहीं बिहार डीएलएड की परीक्षाएं 5 जून से 15 जून 2023 के बीच आयोजित की गई थी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article