एजुकेशन

UTSAH Portal: अब यूजीसी का नाम उत्साह पोर्टल, आयोग के अध्यक्ष कल करेंगे लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 11:25 AM IST

UTSAH Portal: विश्व विद्यालय अनुदान आयोग कल यानी 16 मई को नया पोर्टल उत्साह (UTSAH) लॉन्च करने जा रहा है। हाल ही में इस बात की जानकारी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार (UGC Chairman) ने दी। यहां छात्र पाठ्यक्रम, रिजल्ट, डिजिटल लर्निंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Image

Utsah Portal: अब यूजीसी वेबसाइट का नाम उत्साह पोर्टल

UTSAH Portal, UGC: विश्व विद्यालय अनुदान आयोग कल यानी 16 मई को यूजीसी का नया पोर्टल UTSAH लॉन्च करने जा रहा है यानी अब से यूजीसी का नाम उत्साह होने जा रहा है। हाल ही में इस बात की घोषणा यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार (UGC Chairman) ने किया। इस पोर्टल के जरिए विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया (UTSAH Portal) आसान होगी। बता दें इस पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी व इसे ट्रैक किया जा सकेगा। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को डिजिटल लर्निंग व आउटकम की जानकारी भी मिलेगी।

प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, यूजीसी की नई वेबसाइट को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत रि डिजाइन किया जा रहा है। एक तरह से इसे मॉडीफाई किया जा रहा है। यहां छात्र कॉलेज, यूनिवर्सिटी की सभा जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यहां अभ्यर्थी विश्वविद्यालयों में निकलने वाली प्रोफेसर के पदों पर रिक्तियां व भर्ती से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

UTSAH Portal: इस पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

बता दें इस पोर्टल पर भारतीय परंपरा पर आधारित कार्स, पाठ्यक्रम, डिजिटल लर्निंग, आउटकम व रिजल्ट से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा इटर्नशिप, स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article