यूपीटीईटी OMR शीट में गलती पड़ी भारी, 20 हजार शिक्षक समेत 60 हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रभावित

UPTET OMR Sheets Error: यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां करीब 60 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम ओएमआर शीट में त्रुटियों के कारण प्रभावित हुआ है। इनमें लगभग 20 हजार सेवारत शिक्षक और शिक्षामित्र भी शामिल बताए जा रहे हैं।

UPTET OMR Sheets Error: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में एक ओर जहां पास होने वाले उम्मीदवार खुश हैं, वहीं करीब 60 हजार उम्मीदवार बेहद निराश हैं। बता दें यूपी टीईटी परीक्षा के हजारों अभ्यर्थियों के सामने ओएमआर शीट भरने में हुई छोटी गलतियां बड़ी परेशानी बन गई हैं। करीब 60 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम ओएमआर शीट में त्रुटियों के कारण प्रभावित हुआ है। इनमें लगभग 20 हजार सेवारत शिक्षक और शिक्षामित्र भी शामिल बताए जा रहे हैं। अब शिक्षक संगठन और जनप्रतिनिधि अभ्यर्थियों को गलती सुधारने का मौका देने की मांग कर रहे हैं।

UPTET OMR Sheets Error

UPTET OMR Sheets Error: यूपीटीईटी OMR शीट में गलती पड़ी भारी

ओएमआर शीट में गलतियां

बताया जा रहा है कि कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट में रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड (Exam Centre Code), विषय कोड (Subject Code) या बुकलेट नंबर (Booklet Number) भरने में गलती कर दी। इन त्रुटियों के कारण उनकी उत्तर आंसर शीट का मूल्यांकन नहीं हो सका और रिजल्ट प्रभावित हो गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने प्रश्नों के उत्तर सही दिए हैं और उत्तर कुंजी से मिलान करने पर कई उम्मीदवार उत्तीर्ण होने की स्थिति में हैं। इसलिए उनका मानना है कि मामूली मानवीय भूल के आधार पर उन्हें परीक्षा परिणाम से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

End of Feed