UPTET Result 2026: कॉपियों की चेकिंग के लिए डेडलाइन तय, जानें कब आएगा रिजल्ट और फाइनल आंसर-की

UPTET Result 2026: हाल ही में आयोजित हुई यूपी टीईटी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आयोग ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। निर्धारित समय-सीमा पर कार्य पूरा होने पर रिजल्ट की घोषणा जुलाई के अंतिम सप्ताह में की जा सकती है।

UPTET Result 2026: 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार के उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चनय आयोग (UPESSC) द्वारा आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की जारी होने के बाद से ही छात्रों में रिजल्ट को लेकर बेसब्री देखी जा रही है। सभी परीक्षार्थी अपने परिणामों का इंतजार करते हुए एक ही सवाल कर रहे हैं कि यूपीटेट परीक्षा के नतीजे कब जारी होंगे। बता दें कि जल्द ही छात्रों का यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यूपीईएसएससी द्वारा यूपीटेट रिजल्ट 2026 की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि आयोग द्वारा नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा के परिणामों के साथ आयोग द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

UPTET Result 2026

UPTET Result 2026 (Photo - AI)

आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की

परीक्षा के कुछ ही दिन बाद आयोग द्वारा प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को गलत या संदेहास्पद प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद यदि अभ्यर्थियों का दावा किसी प्रश्न पर सही पाया जाता है, तो उस प्रश्न को हटा दिया जाएगा या उसके अंक सभी को दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया के ठीक बाद आयोग फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) जारी करेगा और इसी आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा, जिए आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित किया जाएगा।

End of Feed