एजुकेशन

HPBOSE Class 10th Model Paper: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के लिए जारी किए मॉडल पेपर, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

HPBOSE Class 10th Model Paper: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं के मॉडल प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र इसे डाउनलोड कर परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में जान सकते हैं।

Image

HPBOSE Class 10th Model Paper (Photo - AI)

HPBOSE Class 10th Model Paper: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 9वीं पास करके 10वीं में पहुंचने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा मॉडल प्रश्न पत्र छात्रों की सहायता के लिए हर साल बोर्ड द्वारा जारी किए जाते हैं। मॉडल पेपर से न केवल परीक्षा की तैयारी करने में छात्रों का सहायता मिलती है बल्कि उन्हें परीक्षा पैटर्न के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया यानी मार्किंग स्कीम के बारे में भी विस्तार में जानने को मिलता है। इतना ही नहीं छात्र अपनी तैयारी का आकलन भी इन पेपर के माध्यम से आसानी से कर पाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर 2026?

स्टेप 1 - कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'डाउनलोड' सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब वहां दिए मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं पर जाएं।

स्टेप 5 - अपने विषयों पर के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6 - अब आपके सामने आपका मॉडल पेपर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

मॉडल पेपर और उनके लिंक

नीचे दी गई टेबल में मॉडल पेपर के विषय और उनके डायरेक्ट लिंक दिए गए हैं। छात्र इन पर सीधा क्लिक कर अपने विषयों के मॉडल पेपर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

मॉडल प्रश्न पत्र - कला
मॉडल प्रश्न पत्र - कंप्यूटर साइंस
मॉडल प्रश्न पत्र - अर्थशास्त्र
मॉडल प्रश्न पत्र - बही-खाता पद्धति के तत्व
मॉडल प्रश्न पत्र - अंग्रेज़ी
मॉडल प्रश्न पत्र - गृह विज्ञान
मॉडल प्रश्न पत्र - हिंदी
मॉडल प्रश्न पत्र - गणित
मॉडल प्रश्न पत्र - संगीत (वाद्य)
मॉडल प्रश्न पत्र - संगीत (गायन)
मॉडल प्रश्न पत्र - पंजाबी
मॉडल प्रश्न पत्र - विज्ञान
मॉडल प्रश्न पत्र - विज्ञान (ई-सीरीज़)
मॉडल प्रश्न पत्र - सामाजिक विज्ञान
मॉडल प्रश्न पत्र - संस्कृत
मॉडल प्रश्न पत्र - उर्दू
मॉडल प्रश्न पत्र - कृषि
मॉडल प्रश्न पत्र - परिधान (Apparel)
मॉडल प्रश्न पत्र - ऑटोमोटिव
मॉडल प्रश्न पत्र - सौंदर्य और कल्याण
मॉडल प्रश्न पत्र - BFSI
मॉडल प्रश्न पत्र - इलेक्ट्रॉनिक्स
मॉडल प्रश्न पत्र - स्वास्थ्य सेवा
मॉडल प्रश्न पत्र - ITES
मॉडल प्रश्न पत्र - मीडिया और मनोरंजन
मॉडल प्रश्न पत्र - शारीरिक शिक्षा
मॉडल प्रश्न पत्र - प्लंबर
मॉडल प्रश्न पत्र - सुरक्षा
मॉडल प्रश्न पत्र - खुदरा व्यापार (Retail)
मॉडल प्रश्न पत्र - दूरसंचार
मॉडल प्रश्न पत्र - पर्यटन
मॉडल प्रश्न पत्र - खाद्य प्रसंस्करण

मॉडल पेपर या अन्य संबंधित जानकारी के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह है कि वह हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article