एजुकेशन

UPTET Notification 2023: बड़ी खबर! शिक्षक भर्ती के साथ अब TET भी कराएगा UPESC, पेश हुआ विधेयक

UPTET Notification 2023, UP TET Exam 2023: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESC) की तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। नए आयोग के लिए विधेयक मानसून सत्र में पेश कर दिया गया है।

Image

UPTET 2023

Photo : iStock

UPTET Notification 2023, UPESC TET Exam 2023: यूपी टीईटी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESC) की तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभी तक टीईटी कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी के पास है। हालांकि, आने वाले समय में UPESC को राज्य में शिक्षकों की भर्ती के साथ ही टीईटी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UPESC UPTET 2023: नया आयोग कराएगा परीक्षा

उत्तर शिक्षा सेवा चयन आयोग के लिए विधेयक मानसून सत्र में पेश कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार में नए आयोग में एक अध्यक्ष और 12 सदस्य होंगे। यह आयोग बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के शिक्षकों व अनुदेशकों की भर्ती के साथ यूपी अध्यापक पात्रता परीक्षा (UPTET) का भी आयोजन करेगा। यूपीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद ही अभ्यर्थी स्कूलों में शिक्षक पद पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

UP TET Notification 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपीटीईटी में शामिल होने के लिए यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतन 50% अंकों के साथ बी.एड, बीटीसी आदि डिग्री भी अनिवार्य है। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आयु 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

UP TET Exam 2023: राज्य स्तरीय परीक्षा

यूपीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। यूपीटीईटी में कुल 2 पेपर होते हैं। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पहला पेपर देना होता है। जबकि, कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए दूसरा पेपर देना अनिवार्य है। यदि, अभ्यर्थी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं तो उन्हें दोनों पेपर के लिए उपस्थित होना होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article