एजुकेशन

UPSSSC PET Notification 2024: यूपी पीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

UPSSSC PET Notification 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूपी पीईटी 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

UPSSSC PET Notification 2024

UPSSSC PET Notification 2024: यूपी पीईटी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां यूपी पीईटी 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

UPSSSC PET Notification 2024: एक साल तक वैलिडिटी

उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) पास करना अनिवार्य है। यूपी पीईटी क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसकी वैलिडिटी एक साल तक होती है। इसका मतलब कि इस अवधि में ग्रुप बी और सी की जितनी भी वैकेंसी निकलेगी, अभ्यर्थी उनकी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, पीईटी क्लियर न कर पाने पर मेन्स एग्जाम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

UPSSSC PET 2024 Notification: कौन कर सकेगा आवेदन

यूपी पीईटी में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for UPSSSC PET 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UPSSSC PET Exam 2024: ऐसे होगी यूपी पीईटी परीक्षा

यूपी पीईटी एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ‌प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article