UP PET Answer Key 2026 Objection: कैसे करें यूपी पीईटी आंसर की पर ऑब्जेक्शन, अब 12 नवंबर तक बढ़ी तारीख

UP PET Answer Key 2026 Objection Last Date Extended: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी आंसर की पर ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि 8 नवंबर से बढ़ाकर 12 नवंबर कर दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी आंसर या क्वेश्चन पर संदेह होता है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

UP PET Answer Key 2026 Objection Last Date Extended: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 2 नवंबर को जारी (UP PET Answer Key 2026) की थी। यहां ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 8 नवंबर तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 नवंबर कर दिया गया है। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर या क्वेश्चन में किसी प्रकार का संदेह होता है तो उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। यहां अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने से पहले संबंधित प्रश्न व उत्तर का अच्छी तरह मिलान कर लें।

UP PET Answer Key 2026 Objection

UP PET Answer Key 2026 Objection: यूपी पीईटी आंसर की पर ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट आगे बढ़ी

UP PET Answer Key 2026: कब हुई थी यूपी पीईटी की परीक्षा

बता दें यूपी पीईटी की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली पाली की परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक थी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित था। प्रदेश के कुल 60 जनपदों के 1372 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था।

End of Feed