एजुकेशन

UPSSSC PET Result 2022: इंतजार खत्म, upsssc.gov.in पर जारी हुआ यूपी पीईटी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 25, 2023, 06:25 PM IST

UP PET Result 2022 Released, Sarkari Result 2022: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट upssc.gov.in पर जारी कर दिया है।

Image

UP PET Result 2022 Declared

Photo : iStock

UPSSSC PET Result 2022 Declared, UP PET Result 2022 at upsssc.gov.in: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी पीईटी (PET) का रिजल्ट आज आधकिराकि वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UP PET Result 2022 Out: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

आयोग की ओर से यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को दो शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 20 अक्टूबर और संशोधित उत्तर कुंजी 9 जनवरी 2023 को जारी की गई थी। जिसके बाद अभ्यर्थी बेसब्री से यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। यूपी पीईटी रिजल्ट आज यानी 25 जनवरी को जारी कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल आयोग की वेबसाइट नहीं खुल रही है।

How to download UPSSSC UP PET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपी पीईटी के नतीजे

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Result 2022 - Direct Link

UP PET Result 2022: लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

यूपी पीईटी परीक्षा के लिए इस साल 37 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 25 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। यूपीपीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राज्य में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। बता दें कि पीईटी स्कोर परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तारीख से एक साल तक मान्य होगा। यूपी पीईटी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article