एजुकेशन

UPSSSC PET 2023: 20 लाख से अधिक युवा देंगे पीईटी, सेंटर पर पहुंचने से पहले जान लें ये अहम बातें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 27, 2023, 02:22 PM IST

UPSSSC PET 2023 Guidelines for Candidates: उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में यूपी पीईटी (UP PET 2023) की परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं , वो इन बातों को जरूर जान लें।

Image

UPSSSC PET Exam 2023 Guidelines for Candidates

UPSSSC PET Exam 2023 Guidelines for Candidates: उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में यूपी पीईटी (UP PET 2023) की परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा वाराणसी, उन्नाव, सीतापुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, सुल्तानपुर, मथुरा, लखनऊ, खीरी, कानपुर नगर, सहारनपुर, झांसी, जालौन, हरदोई, गोरखपुर, गोंडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, देवरिया, बुलंदशहर, बिजनौर, बस्ती, बरेली, बाराबंकी, बांदा, बदायूं, आजमगढ़, अयोध्या, अलीगढ़ और आगरा में होगी।

यूपी पीईटी (UP PET 2023) की परीक्षा में 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना है। सभी केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए 1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र (UP PET 2023 Exam Centre) बनाए गए हैं।

UPSSSC PET 2023 Guidelines

इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अफसरों को रेलवे पुलिस, जिला पुलिस व रोडवेज से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा वाले 35 जिलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी लेंगे। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी स्थानीय पुलिस को दी गई है।

UPSSSC PET 2023: उम्मीदवार इन चीजों का रखें ध्यान

  • आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं। बिना एडमिट लिए ना जाएं।
  • सड़क पर भीड़ होने की आशंका है। समय से थोड़ा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की कोशिश करें।
  • एडमिट कार्ड और 1 फोटो आईडी (आधार कार्ड/पहचान पत्र/ पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लेकर जाएं।
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित है।
  • असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें।
  • गेट परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा।
  • ओएमआर शीट पर प्रश्न पेपर का सही क्रमांक डालना अनिवार्य है।
  • ओएमआर शीट में किसी भी गोले को आधा ना भरें।
  • एक प्रश्न के लिए एक ही उत्तर को गोला करें।

UP PET 2023 Guidelines: काली या नीली बाल प्वाइंट पेन का करें इस्तेमाल

अभ्यर्थी अनुक्रमांक व पंजीयन संख्या, परीक्षा केंद्र कोड (पांच अंकों का), प्रश्नपुस्तिका क्रमांक, परीक्षा तिथि व पाली आदि सभी प्रविष्टियों को सावधानीपूर्वक काली या नीली बाल प्वाइंट पेन से भरें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article