एजुकेशन

UPSSSC PET Answer Key 2023: यूपी पीईटी एग्जाम की आंसर-की, upsssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC PET Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी पीईटी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को किया गया है।

Image

UPSSSC PET Answer Key 2023

UPSSSC PET Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET Exam 2023) की आंसर-की (UP PET Answer Key 2023) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से आंसर-की (UPSSSC PET Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपी पीईटी आंसर-की 2023 चेक कर सकेंगे।

UPSSSC PET Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को राज्य के 35 जिलों में किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की नवंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

UPSSSC PET Answer Key 2023: ऑनलाइन ऑब्जेक्शन

यूपी पीईटी आंसर-की 2023 जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to Download UPSSSC PET Answer Key 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पीईटी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीए खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

UP PET Exam 2023: कब तक मान्य होगा स्कोर

यूपी पीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राज्य में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। बता दें कि यूपी पीईटी स्कोर एक साल के लिए मान्य होता है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article