एजुकेशन

UPSSSC PET Admit Card 2023 Date: जारी हुई यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डेट, upsssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC PET Admit Card 2023, UP PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी एडमिट कार्ड की डेट जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UP PET Admit Card 2023

UPSSSC PET Admit Card 2023, UP PET Admit Card 2023: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड की डेट (UP PET Admit Card 2023 Date) जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 नोटिस चेक कर सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2023 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर (UPSSSC PET Exam 2023 Date) को राज्य के 35 जिलों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 19 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा।

UPSSSC PET Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान

यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मेल आईडी पर भेजा जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगी। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स में यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download UPSSSC PET Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Exam 2023: ऐसे होगी यूपी पीईटी परीक्षा

यूपी पीईटी परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article