UPSSSC PET 2023 Important Guidelines And Other Precautions: उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में यूपी पीईटी (UP PET 2023) की परीक्षा आज यानी 28 और कल यानी 29 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। यूपी पीईटी (UP PET 2023) की परीक्षा में 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी पीईटी के लिए उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाएं हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आयोग ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अफसरों को रेलवे पुलिस, जिला पुलिस व रोडवेज से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा वाले 35 जिलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी लेंगे। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी स्थानीय पुलिस को दी गई है।
UPSSSC PET EXAM Centre
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा वाराणसी, उन्नाव, सीतापुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, सुल्तानपुर, मथुरा, लखनऊ, खीरी, कानपुर नगर, सहारनपुर, झांसी, जालौन, हरदोई, गोरखपुर, गोंडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, देवरिया, बुलंदशहर, बिजनौर, बस्ती, बरेली, बाराबंकी, बांदा, बदायूं, आजमगढ़, अयोध्या, अलीगढ़ और आगरा में होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा।
UPSSSC PET 2023: न करें ये गलतियां
- आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं। बिना एडमिट लिए ना जाएं।
- सड़क पर भीड़ होने की आशंका है। समय से थोड़ा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की कोशिश करें।
- एडमिट कार्ड और 1 फोटो आईडी (आधार कार्ड/पहचान पत्र/ पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लेकर जाएं।
- कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लेकर जाएं।
- स्विच-ऑफ अवस्था में भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को रखने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित है।
- असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें।
- एग्जाम रूम में नकल करना या कराना, अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार तथा अवांछनीय कार्य करने पर उम्मीदवार को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
- गेट परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा।
- ओएमआर शीट पर प्रश्न पेपर का सही क्रमांक डालना अनिवार्य है।
- ओएमआर शीट में किसी भी गोले को आधा ना भरें।
- एक प्रश्न के लिए एक ही उत्तर को गोला करें।
- यूपी पीईटी में निगेटिव मार्किंग भी होगी और हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
UPSSSC PET Admit Card
आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले लें। बिना एडमिट कार्ड लिए परीक्षा देने ना जाएं।
