UPSSSC Instructor Answer Key 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (UPSSSC Instructor Provisional Answer Key 2024) आज यानी 15 मार्च को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी इंस्ट्रक्टर आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Instructor Answer Key 2024
UPSSSC Instructor Answer Key 2024: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
आयोग द्वारा आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को किया गय। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनपद लखनऊ में हुई। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आयोग की वेबसाइट पर 21 मार्च तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। ध्यान रहे कि अन्य किसी माध्यम से की गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
How to download UPSSSC Instructor Answer Key 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर आईटीआई इंस्ट्रक्टर आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Instructor Result 2024: कब आएगा रिजल्ट
आईटीआई इंस्ट्रक्टर आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कुल 2406 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
