UPSSSC Assistant Boring Technician Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा परीक्षा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए अपने परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के आसान स्टेप नीचे दिए गए हैं।
UPSSSC ने किए असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
कब होगी यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन परीक्षा 2026?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या होते हैं Self Finance Course, रेगुलर कोर्स से कैसे है अलग
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
- असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए UPSSSC Assistant Boring Technician Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बिना प्रिंट एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RPSC Grade 2 Admit Card 2026: राजस्थान ग्रेड 2 टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड
क्या है परीक्षा के पैटर्न
12 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों के आधार सुरक्षा परिचय, विद्युत की मौलिक अवधारणाएं, इंजीनियरिंग धातु, इकाई प्रणाली, पदार्थ विज्ञान, द्रव्यमान, भार तथा घनत्व, चाल एवं वेब, कार्य, शक्ति तथा ऊर्जा, ऊष्मा और तापमान, बल, तापमान मापी उपकरण अधिक विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे की होगी।
