UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025: आयोग ने जारी की असिस्टेंट अकाउंटेंट परीक्षा की तारीख, यहां चेक करें नोटिस

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025: इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट अकाउंटेंट (जनरल) के 668 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट (स्पेशल) के 950 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1 पद और ऑडिटर के 209 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी परीक्षा की तारीख और पैटर्न चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025

UPSSSC Assistant Accountant Exam 2025: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed