UPSRTC Recruitment 2024: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, ये रहे डिटेल

UPSRTC Recruitment 2024 Sarkari Naukri: यूपी रोडवेज में कंडक्टर के 1600 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो।

UPSRTC Recruitment 2024 Sarkari Naukri: यूपी रोडवेज में कंडक्टर के 1600 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1649 पद पर भर्ती होगी। आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट की उम्र 18 से 40 साल के बीच हो. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो।

UPSRTC Recruitment

UPSRTC Recruitment

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के 6 क्षेत्रों में परिचालकों (Conductor) के कुल 1649 पदों पर भर्ती की जानी है। इन क्षेत्रों में अलीगढ़ मुरादाबाद लखनऊ बरेली गाजियाबाद बरेली और नोएडा शामिल हैं। यह भर्ती (UP Roadways Conductor Bharti 2024) आउटसोर्स आधार पर की जानी है।

End of Feed