UPSC Service Allotment 2024: यूपीएससी सर्विस अलॉटमेंट लिस्ट जारी, जानें किसे मिला IAS, IFS, IPS और IRS पोस्ट

UPSC Service Allotment 2024 Released: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सर्विस अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी हो गई है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इस साल सिविल सर्विस परीक्षा पास करने वालों का सर्विस अलॉट कर दिया गया है। इस लिस्ट में यह देखा जा सकता है कि इस साल कितने IAS बनें और कितनों ने IAS की जगह IFS सर्विस चुना है।

UPSC UPSC Service Allotment 2024 List: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से नए सिविल सर्वेंट के लिए सर्विस अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई है। यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा क्रैक करने वालों को सर्विस अलॉट हो गया है। इस लिस्ट में UPSC Topper Aditya Srivastava को जनरल रैंक में आईएएस सर्विस अलॉट हुआ है। वहीं, सेकेंड रैंक वाले अनिमेष प्रधान भी आईएएस सर्विस के लिए चुने गए हैं। नए IAS, IPS, IRS और IFS ऑफिसर की लिस्ट यहां देख सकते हैं।

IAS IPS Service Allotment List 2024.

यूपीएससी सर्विस अलॉटमेंट लिस्ट जारी

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी किया गया था। इस परीक्षा में कुल 1016 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई थी। सफल होने वालों को डीएएफ के आधार पर सर्विस अलॉट हुआ है। ऐसे में पूरी लिस्ट UPSC CSE की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

End of Feed