UPSC NDA NA I Final Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी एग्जाम (I) का फाइनल रिजल्ट (UPSC NDA I Final Result 2023) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी एनडीए फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC NDA I Final Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल
आयोग द्वारा एनडीए एग्जाम का आयोजन 16 अप्रैल को किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर एसएसबी इंटरव्यू का आयोजन किया गया। आयोग ने अब इसका फाइनल रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, यूपीएससी एनडीए 1 एग्जाम में कुल 628 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UPSC NDA NA I Final Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर Final Result - National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPSC NDA, NA Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी एनडीए व एनए एग्जाम 2023 के जरिए कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी।यूपीएससी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इसमें लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू शामिल है। यह लिखित परीक्षा पेन पेपर मोड में होती है और इसमें मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट लिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
