एजुकेशन

UPSC NDA 1 Admit Card 2024 Date: यूपीएससी एनडीए 1 का एडमिट कार्ड, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2024, 04:40 PM IST

UPSC NDA 1 Admit Card 2024 Date, Kab Aayega: यूपीएससी जल्द ही नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना अकादमी (I)2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा 21 अप्रैल को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UPSC NDA 1 Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें यूपीएससी एनडीए 1 का एडमिट कार्ड

UPSC NDA 1 Admit Card 2024 Date: यूपीएससी एनडीए की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC NDA 1 Admit Card) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर (UPSC NDA Admit Card) सकता है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें यूपीएससी की ओर से एनडीए 1 की परीक्षा 21 अप्रैल 2024 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहला पीला की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक होगी। इसके जरिए कुल 400 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC NDA 1 Admit Card 2024 Download

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC NDA NA 1 Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजसिट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके सक्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPSC NDA 1 Admit Card: यहां देखें एग्जाम पैटर्न

यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए दो पेपर होंगे। पहला पेपर गणित का 300 नंबर का होगा। वहीं दूसरी पेपर एबिलिटी टेस्ट का 600 मार्क्स का होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल ढ़ाई घंटे का समय दिया जागा। ध्यान रहे यहां प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
End of Article