UPSC NDA 1 Admit Card 2023, UPSC NDA 1 Exam 2023: यूपीएससी एनडीए ए़डमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए, एनए परीक्षा (UPSC NDA, NA 1 Exam 2023 ) का एडमिट कार्ड आज यानी 24 मार्च को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की वेबसाइट से यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC NDA Admit Card 2023
UPSC NDA I Exam Date 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, एनडीए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
UPSC NDA 1 Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
ध्यान रहे कि यूपीएससी एनडीए परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download UPSC NDA & NA I Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- फिर 'e-Admit Cards for Various Examinations of UPSC' के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद National Defence Academy & Naval Academy Examination (I), 2023 e-Amdit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
UPSC CDS Admit Card 2023: सीडीएस एडमिट कार्ड भी जारी
यूपीएससी ने आज सीडीएस परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किया है। जारी सूचना के मुताबिक, इस परीक्षा का आयोजन भी 16 अप्रैल को किया जाना है। अभ्यर्थी जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
