एजुकेशन

SSC CPO Result 2022-23: जारी हुआ एसएससी सीपीओ एग्जाम का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 24, 2023, 03:58 PM IST

SSC CPO Result 2022-23: एसएससी सीपीओ रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CPO Result 2022-23

SSC CPO Result 2022-23, SSC CPO SI PET and PST Result 2023: एसएससी सीपीओ रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और सीएपीएफ (CAPFs)में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीपीओ पीईटी और पीएसटी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO Exam 2022-23: नवंबर में हुई परीक्षा

एसएससी सीपीओ परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 27 दिसंबर को घोषित किया गया। जिसके बाद फिर पेपर 1 में सफल 68364 अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसके नतीजे आयोग ने आज जारी कर दिए हैं।

SSC CPO Result 2022-23: इतने अभ्यर्थी रहे सफल

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, एसएससी सीपीओ में कुल 68364 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था। जिसमें से पीईटी व पीएसटी के लिए 32616 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, 3 को अनफिट और 20005 अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया गया है। जबकि, 15740 अभ्यर्थी सफल रहे। जिन्हें अब पेपर 2 के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग की ओर से पेपर 2 की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

How to download SSC CPO PET and PST Result 2023

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link - SSC CPO PET and PST Result 2022-23

SSC CPO Recruitment 2022-23: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 4300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी किया गया था। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article