UPSC Mains Result 2023, UPSC CSE Mains Result 2023 Date: यूपीएससी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Main Exam 2023) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSC CSE Mains Result 2023: कब हुई यूपीएससी परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर, 16 सितंबर, 17 सितंबर, 23 सितंबर और 24 सितंबर को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट हुई थी। वहीं, इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई को हुई और इसका रिजल्ट 12 जून को जारी किया गया था।
UPSC Mains Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएससी मेन्स परीक्षा का रिजल्ट नवंबर या दिसंबर में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to Download UPSC Mains Result 2023
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPSC Mains Exam Result 2023: कौन दे सकेगा इंटरव्यू
यूपीएससी मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
