UPSC LDCE Officers Grade B Admit Card 2025 Released: यूपीएससी एलडीसीई ऑफिसर्स ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC LDCE Officers Grade B Admit Card 2025) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त अनुभाग अधिकारी ग्रेड बी सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC LDCE Officers Grade B Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें यूपीएससी एलडीसीई ऑफिसर्स ग्रेड बी का एडमिट कार्ड
बता दें परीक्षा देशभर के नौ स्थानों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और नोएडा (गौतम बुद्ध नगर में स्थित), गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC LDCE Officers Grade B Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले upsconline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC LDCE, Officers Grade B Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSC LDCE Officers Grade B Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
बता दें यूपीएससी एलडीसीई ऑफिसर्स ग्रेड बी की परीक्षा 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं क्वालीफाइंग शॉर्टहैंड टेस्ट इन हिंदी और इंग्लिश (100 WPM) कैटेगिरी 4,5,6,7 और 9 टेस्ट 20, 27 और 28 दिसंबर 2025 को होगा।
