UPSC Interview e Summon Letter: सिविल सेवा इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Interview e Summon Letter Out: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE Interview 2025) इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके की जरूरत पड़ेगी। पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए यह दस्तावेज बेहद ही महत्वपूर्ण होता है।

UPSC Interview e Summon Letter Out: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE Interview 2025) इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके की जरूरत पड़ेगी। पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए यह दस्तावेज बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि UPSC 2025 के इंटरव्यू 8 दिसंबर से शुरू हो गए हैं जो कि से 19 दिसंबर, 2025 तक चलने वाले हैं।सुबह के सेशन के लिए रिपोर्टिंग टाइमिंग सुबह 9 बजे और दोपहर के सेशन के लिए दोपहर 1 बजे रखा गया है। नीचे दिए गए इंस्ट्रक्शन को फोलो करते हुए आप ई-समन लेटर डाउनलोड कर सकते है।

UPSC Interview e Summon Letter Out

UPSC Interview e Summon Letter Out

UPSC ने कुल 649 कैंडिडेट्स के लिए ई-समन लेटर जारी किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया कि कैंडिडेट्स को बताई गई पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) की तारीख और समय में बदलाव की कोई रिक्वेस्ट आमतौर पर नहीं मानी जाएगी। पिछले नोटिफिकेशन में आयोग ने स्पष्ट किया था कि ऐसे उम्मीदवार जो इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केवल सेकंड/ स्लीपर क्लास ट्रेन (मेल एक्सप्रेस) से यात्रा करने पर ही रिइमबर्समेंस ग्रांट किया जाएगा। इसके लिए उन्हें ट्रैवलिंग एलाउंस फॉर्म भरना होगा, जो ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

End of Feed